उड़ीसा में कांग्रेस के 44 दागी उम्‍मीदवार

criminal election
भुवनेश्‍वर। । लोकसभा चुनाव 2014 के लिए उड़ीसा राज्‍य में आगामी 10 व 17 अप्रैल को आम जन अपना वोट डालेंगे। उम्‍मीदवारों को वोट डालने वाले आम जन शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि कुल 147 उम्‍मीदवार दागी हैं। ये ऐसे उम्‍मीदवार हैं जो हत्‍या, जान से मारने की धमकी जैसे विभिन्‍न जघन्‍य अपराध शामिल हैं। इन आंकड़ों को यदि गौर से देखा तो कांग्रेस के कुल 44 उम्‍मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए इस बार उड़ीसा में विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों से कुल 673 उम्‍मीदवार खड़े हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि इन उम्‍मीदवारों में से 147 दागी हैं, जिनमें से 115 उम्‍मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। अपने राज्‍य समेत देश की कमान संभालने वाले इन उम्‍मीदवारों में से केवल 39 प्रतिशत यानी कि सिर्फ 265 उम्‍मीदवार स्‍नातक हैं। जबकि अन्‍य सिर्फ दसवीं व बारहवीं कक्षा तक जाकर ही सिमट गए हैं। इस बार उड़ीसा से महिला उम्‍मीदवारों की संख्‍या 52 है।

देश के आम जनों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले ये उम्‍मीदवार स्‍वयं ही कानून का उल्‍लंघन करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि कुल 673 उम्‍मीदवारों में से 217 उम्‍मीदवारों ने पैन कार्ड के लिए अभी तक अप्‍लाई भी नहीं किया है जबकि 221 उम्‍मीदवार आईटीआर के विषय में जानते भी नहीं हैं। कुल उम्‍मीदवारों में 103 करोड़पति की श्रेणी में आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+