तमिलनाडु में एक साथ 43 मोर मारे पाए, जहर देने की आशंका
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मदुरै जिल के मरुथकुलम में एक सााथ 43 मृत मोर पाए जाने से हड़कंप मच गया है। घटना के बारे में मदुरै के रेंज ऑफिसर एस अरुमुगम ने बताया कि मुमकिन है कि मोर ने शुक्रवार की रात जहरीला अनाज खा लिया होगा, जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई है। हमे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गांववालों को मोरों के कंकाल मिले थे जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पुलिस को इस बात की आशंका है कि किसानों ने मोरों को अनाज में जहर दिया है क्योंकि वो उनकी फसल खा रहे थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैष वन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications