एक्ट्रेस के साथ अफेयर और फिर कहा टेस्ट करवाकर साबित करो वर्जिनिटी, एक्टर गिरफ्तार
बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर किशोर सी नायक पर गंभीर आरोप लगे हैं। किशोर पर एक एक्ट्रेस पर मेडिकल टेस्ट के जरिए वर्जिनिटी साबित करवाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने किशोर पर आरोप लगाया कि वो उनके और कन्नड़ फिल्म आइस महल के निर्देशक राजशेखर के बीच अफेयर की खबरें फैला रहा है,जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मगाडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोर ने एक्ट्रेस का राजशेखर से अफेयर की खबरें फैलाई थी। इस खबर को लेकर हिरोईन ने उससे सवाल किया, जिससे वो भड़क गए और उसे सबके बीच गालियां देने लगे। इस बात ने नाराज एक्ट्रेस ने उसे फोन तक माफी मांगने को कहा, लेकिन उल्टा किशोर ने उससे मेडिकल टेस्ट कर अपनी वर्जिनिटी साबित करने को कहा। किशोर ने कहा कि वो उसे निर्दोष तभी मानेंगे जब वो अपना मेडिकल टेस्ट करवा कर अपनी वर्जिनिटी साबित करेगी।
एक्ट्रेस को किशोर की इस बात से बहुत गुस्सा आया और उसने फौरन पुलिस को इसकी शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर खिलाफ अपमानित करने, पीछा करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें शिकायत दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस और राजशेखर एक साथ आइस महल में काम कर रहे हैं। ये फिल्म जल्द ही रीलिज होने वाली है।