दिल्‍ली: जन्माष्टमी मनाने मंदिर जा रही थी बच्ची, चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, मौत

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पिता के साथ बाइक पर जा रही मासूम की मांझे ने जान ने ले ली। घटना खजूरी खास इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार शाम सोनिया विहार से एक परिवार अपनी बाइक पर मंदिर जा रहा था। बाइक पर अपने पिता के साथ बैठी इशिका के गले में फंसे मांझे ने उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 5 साल की इशिका बाइक पर अपने पिता के साथ आगे बैठी हुई थी, लेकिन अचानक गले में मांझा फंसने से वह घायल हो गई। घटना ने बाद आनन फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार ही नहीं बल्कि इलाके में भी मातम पसरा हुआ है।

दिल्‍ली: जन्माष्टमी मनाने मंदिर जा रही थी बच्ची, चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, मौत

इशिका अपने परिवार के साथ सोनिया विहार पांचवा पुश्ता पर रहती थी। परिवार में पिता गिरीश शर्मा व मां पुष्पा देवी व अन्य सदस्य हैं। गिरीश शर्मा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को उनकी जन्माष्टमी की छुट्टी थी, इशिका ने अपने पिता से मंदिर जाने की इच्छा जताई थी। गिरीश रात इशिका को बाइक पर आगे बैठाकर घर से यमुना बाजार हनुमान मंदिर के लिए निकले। जैसे ही वह सोनिया विहार पुश्ता रोड से वजीराबाद रोड पहुँचे, तभी अचानक बाइक के आगे चाइनीज मांझा आ गया।

मांझे से इशिका की गर्दन कटती चली गई, जब इशिका की गर्दन से खून बहने लगा, तब गिरीश को गर्दन कटने का पता चला। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी, लेकिन तबतक बच्ची की आधी गर्दन कट चुकी थी। आनन फानन में बच्ची को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि एससी के एक निर्देश के अनुसार चीनी मांझा की खरीद, बिक्री और उपयोग पर देशव्यापी प्रतिबंध है।

15 अगस्त को 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर मानव शर्मा की चीनी मांझे से गला कटने से उस वक्त मौत हो गई जब वो अपने परिवार के साथ राखी मनाने के लिए जा रहे थे। 11 जुलाई को एक 33 वर्षीय व्यक्ति और उसकी तीन साल की भतीजी बदरपुर फ्लाईओवर से गिर गए, जब चीनी मांझा कथित रूप से आदमी के गले में फंस गया। बच्ची दीप्ति की एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+