मोदी सरकार के 4 साल पूरे: जानिए स्मृति, गोयल, योगी ने क्या कहा

Recommended Video

    Modi Government 4 Years: Modi Ministers ने गिनाए Achievements, जाहिर की खुशी । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के आज 4 साल पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी कर रही है। सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी शनिवार को कटक में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जबकि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर सरकार के कामकाज गिनाएंगे।

    4 years of modi government bjp leaders praising schemes launched during the regime

    बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए जश्न की तैयारी में जुटी है और इस अवसर पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी 4 साल के कार्यकाल को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी पीएम मोदी को बधाई

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी पीएम मोदी को बधाई

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मोदी सरकार के चार साल काफी अहम रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को चार सफल वर्षों के लिए बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व शक्ति बनकर उभरेगा। कांग्रेस को एक और बड़ी हार के लिए तैयार रहना होगा।

    स्मृति ईरानी ने 3.15 मिनट का वीडियो ट्वीट किया

    स्मृति ईरानी ने 3.15 मिनट का वीडियो ट्वीट किया

    केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी 3.15 मिनट का वीडियो ट्वीट किया, 'आ रही है मंज़िल पास, साफ नीयत सही विकास. देश का बढ़ता जाता विश्वास, साफ नीयत सही विकास।'

    पीयूष गोयल, 'पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई'

    रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'पिछले 4 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है, आर्थिक, सामाजिक एवं वैश्विक स्तर पर देश सशक्त हुआ है, और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।'

    अमित शाह ने बताया भारत को गौरवान्वित करने वाली सरकार

    अमित शाह ने बताया भारत को गौरवान्वित करने वाली सरकार

    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, 'पिछले 4 वर्षों में दशकों से विकास से दूर गरीब,पिछड़ों,वंचितों और किसानों के द्वार तक सरकार और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं को ले जाकर सम्पूर्ण विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाली मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके मंत्रिमंडल को बधाई।'

    शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

    शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी को बधाई दी

    केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और कहा, 'नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा व सहयोगी पार्टियों की एनडीए सरकार के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं।'

    त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'चार वर्ष के शासन में राजग सरकार ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं और देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+