जम्मू: वॉटरफॉल में गिरी चट्टान 4 लोगों की मौत, 25 लोग जख्मी
जम्मू। जम्मू संभाग के रियासी जिले के एक धार्मिक स्थल सियाड़ बाबा पर रविवार को अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। वही लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। रियासी के पास कुछ लोग सियाड़ बाबा वॉटरफॉल पर नहाने के लिए रुके थे। इन पर चट्टान गिरने से 5 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग उसमें दबे हुए बताए जा रहे हैं। सेना और प्रशासन बचाव का काम कर रही है।
रविवार को अवकाश होने की वजह से सियाड़ बाबा में काफी भीड़ थी। वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए। झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई। इसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायल नारायणा अस्पताल कटरा रेफर किए गिए हैं।
बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से काफी बारिश हो रही है। बताया जा रहा है भारी बारिश की वजह से ही लैंडस्लाइड की घटना हुई।