तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, झुलसकर चार लोगों की मौत
चेन्नई। तमिलनाडु में विरुद्धनगर के शिवकाशी में आज पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि सलेम में अतूर के निकट अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त तीनों लोग पटाखे बना रहे थे। अवैध रूप से इकाई का संचालन हो रहा था। घटना के बाद से ही मालिक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ में घटना की भी छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications