बेंगलुरु सिलेंडर ब्लास्ट में अनाथ बच्ची के लिए कर्नाटक सरकार की संवेदनशील पहल, बच्ची को गोद लेने का लिया फैसला
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एजीपुरा में सिलेंडर में विस्फोट होने से चार मकान ढह गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेंगलुरु के एजीपुरा में सिलेंडर में विस्फोट होने से चार मकान ढह गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। पुलिस ने मलबे से एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला है। बच्ची के माता-पिता की इस बादसे में मौत हो गई है जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने बच्ची को गोद लेने का फैसला किया है।
पहले ब्लास्ट का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा था लेकिन कर्नाटक के गृह मंत्री का कहना है कि घर में मौजूद सिलेंडर में गैस नहीं थी, इसलिए साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है कि बिल्डिंग किस कारण गिरी है। बिल्डिंग के साथ-साथ अगल-बगल के तीन और घर गिर गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच चुकी है जिसमें से 5 लोग उसी घर के हैं।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरू: आतंकी की मदद करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद