चूहे ने कराई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिग
नयी दिल्ली। आपने कई बार इस तरह की खबरें सुनी होगी कि पक्षियों की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी, लेकिन आपको बता दें कि एक चूहे ने एयरइंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिग करा दी। सिर्फ एक चूहे की वजह से गुरुवार को दिल्ली से मिलान जा रहे एअर इंडिया के विमान को वापस उतारना पड़ा।

चूहे की वजह से इस इंटरनेशनल फ्लाइट ने दिल्ली से गुरुवार दोपहर को लगभग दो बजे उड़ान भरी थी और शाम 5 बजे वापस दिल्ली आ गई। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-123 की है। इस विमान में करीब 200 लोग सफर कर रहे थे। जब उड़ान के दौरान कुछ यात्रियों और कू्र मेंबर्स ने फ्लाइट के अंदर एक चूहे को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों को घबराया देखपायलट ने फौरन विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया।
जिस वक्त पायलट ने ये फैसला लिया उस वक्त एयरइंडिया का विमान पाकिस्तान के उपर उड़ रहा था। विमान को वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर वापस लैंडिग कराई गई। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट बैठाकर वापस से फ्लाइट रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications