4 Day Week: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान ? केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
नई दिल्ली। यानि कि केंद्रीय कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ चार दिन काम करना होगा और बाकी तीन दिन वह छुट्टी करेंगे। इसे लेकर लोकसभा में सवाल भी पूछ लिया गया जिस पर केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने सरकार का पक्ष रखा है और इस बारे में जानकारी दी है।

केंद्रीय श्रम मंत्री ने लोकसभा में बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सप्ताह में चार कार्यदिवस या फिर सप्ताह में काम के 40 घंटे निर्धारित करने की सरकार की अभी कोई योजना नहीं है।
अभी कोई प्रस्ताव नहीं- गंगवार
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि "वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सप्तार में चार कार्यदिवस या फिर सप्ताह में 40 घंटे किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।"
मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में काम के दिन, छुट्टियां, काम के घंटों को केंद्रीय वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर लागू किया जाता है।
अभी क्या है नियम ?
गंगवार ने कहा चौथे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए काम के घंटे तय हैं। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन और प्रतिदिन 8.30 घंटे काम करना होता है। इस तरह एक कर्मचारी को सप्ताह में 42.30 घंटे काम करना होता है। चर्चा थी कि सरकार काम के घंटे घटाकर 40 करने जा रही है लेकिन श्रम मंत्री ने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।
मंत्री ने कहा सातवें वेतन आयोग ने भी काम के घंटे और कार्यदिवस को लेकर पहले के वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की अनुशंसा की है। इसमें कोई बदलाव करने की सरकारी को कोई मंशा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications