जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, सेना के चार जवान शहीद
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की वजह से चार जवानों के शहीद होने की खबरें हैं। सेना के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना का कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इसकी वजह से ही शुरुआत में तीन जवान शहीद हुए थे मगर एक जवान ने कुछ समय के बाद दम तोड़ दिया। जो जवान शहीद हुए हैं वो गुरेज सेक्टर में पेट्रोलिंग पर थे।

घटना मंगलवार रात को हुई है। जिस समय घटना हुई उस समय तीन सैनिकों के गायब होने की जानकारी थी। कुछ और जवान हिमस्खलन में फंस हुए हैं और इनके बचाव का काम जारी है। जैसे ही सेना की पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आई, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को लॉन्च कर दिया गया था। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। पिछले हफ्ते भी सियाचिन में आए तूफान में दो जवान शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications