तीसरे चरण के 50 विधानसभा क्षेत्रों में 40 सामान्य, 10 संवेदनशील

पटना(मुकुन्द सिहं)। आगामी 28 अक्टूबर को पचास विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में से 40 विधानसभा क्षेत्र सामान्य हैं और दस क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्रों में रखा गया है।

संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक संपन्न होगा। राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर. लक्ष्मणन ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है उनमें छपरा जिले का तरैया और अमनौर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

इसके अलावा वैशाली जिले का वैशाली, राघोपुर और पातेपुर को भी संवेदनशील क्षेत्र में रखा गया है। वहीं नालंदा जिले के इस्लामपुर, पटना के मसौढ़ी, पालीगंज और भोजपुर के अगियांव व तरारी विधानसभा क्षेत्रों को भी संवदेनशील श्रेणी में रखा गया है। वही सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की सीमा 48 घंटा पहले समाप्त होने से पहले ही शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+