केरल में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, देश के कुल मामलों का 37% इस राज्य से
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले फिर बढ़ने लगे हैं। 43,509 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इसमें से सबसे अधिक नए मामले केरल से रिपोर्ट किए गए हैं।
नई दिल्ली, जुलाई 29: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले फिर बढ़ने लगे हैं। 43,509 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इसमें से सबसे अधिक नए मामले केरल से रिपोर्ट किए गए हैं। केरल में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसे कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआता माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि देश में 4.03 लाख सक्रिय मामलों में से 1.5 लाख अकेले केरल से हैं, जो कुल मामलों का 37 प्रतिशत से अधिक मामलों में हैं।

Recommended Video
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कल कहा था कि, केरल में मामलों में वृद्धि को तीसरी लहर की शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक एस के सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम को राज्य में कोविड प्रबंधन में मदद के लिए भेजा है। मई में, जब देश में कोविड की दूसरी लहर चल रही थी, तब केरल में हर दिन 43,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन जल्द ही संख्या कम होने लगी और जून के पहले सप्ताह तक निचले स्तर पर पहुंच गई।
लेकिन जून के तीसरे सप्ताह से दैनिक ताजा मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सूत्रों ने कहा कि पिछले 8 हफ्तों में, राज्य में दैनिक मामलों में 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। केरल में लगातार दूसरे दिन 22 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं, जो एक दिन में देशभर में मिले कुल मरीजों के आधे से अधिक है। बुधवार को प्रदेश में 22,056 मामले मिले जबकि एक दिन पहले 22,129 केस मिले थे।
केरल में मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज सुबह 150 से अधिक मौतें हुईं, हालांकि यह आंकड़ा 227 से कम है, जो जून के पहले सप्ताह में रिपोर्ट किया गया। पिछले आठ हफ्तों में, प्रतिदिन मौतों की सीमा 97 और 174 के बीच रही है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 10.5 प्रतिशत से 14.8 प्रतिशत के बीच रही है। पिछले आठ हफ्तों में यह आंकड़ा 10 फीसदी से नीचे नहीं गया है। हालांकि पिछले आठ हफ्तों में औसत दैनिक परीक्षण में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। 3 जून से 9 जून के बीच, औसत दैनिक परीक्षण 1,11,000 से अधिक थे।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications