क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पश्चिम बंगाल में समुद्र तट पर मृत मिली विशालकाय व्हेल, शरीर पर गंभीर चोट

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में समुद्र तट पर 36 फीट लंबी व्हेल मछली पाई गई है, यह मछली मृत अवस्था में यहां पाई गई है। जानकारी के अनुसार यह मछली मंदारमणि समुद्र तट पर मिली है। तट पर व्हेल मछली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लोगों के भीतर इसे देखने की उत्सुकता है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर इस मछली की मौत कैसे हुई है। इस बात की जांच हो रही है कि इस मछली को किसी ने मारा है या फिर यह किसी दुर्घटना का शिकार हुी है। मौके पर मिदनापुर के वन्यजीव और मत्स्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं।

whale
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब कोई व्हेल मछली तट पर मिली है। लोगों का कहना है कि जो व्हेल मछली यहां देखी गई है उसका सिर खून से लथपथ है और पूंछ पर चोट के निशान हैं। लोगों ने इस विशालकाय मछली की मौत पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है और नाराजगी भी जताई है। बता दें कि जिस जगह पर यह मछली पाई गई है, वह पर्यटक स्थल है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिलहाल पर्यटकों को यहां आने पर पाबंदी है।

विशालकाय मछली के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और मत्स्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं और विशेषज्ञ मछली के शव का परीक्षण कर उसकी मौत की वजह की वजह की जानकारी हासिल कर रहे हैं। इससे पहले 22 मई को 40 फीट लंबी व्हेल मछली गहिरमथा तट पर आ गई थी। यह मछली भी मरी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

इसे भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, दुनिया की सबसे बड़ी प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरूइसे भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, दुनिया की सबसे बड़ी प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरू

Comments
English summary
36 long feet whale found at ashore of west bengal.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X