एक्‍सप्रेस वे पर कोहरे का कहर: एक साथ टकराई 35 गाडि़यां, 5 मरे

नोएडा। बुधवार को यमुना एक्‍सप्रेस वे पर कोहरे का भयंकर कहर टूटा। एक तो घना कोहरा उपर से लापरवाही से वाहन चलाने की कीमत 5 लोगों को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। जी हां घने कोहरे के चलते एक के पीछे एक करीब 35 से ज्‍यादा वाहन टकरा गए। इस हादसे में दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। गाडि़यों की बात करें तो टक्‍कर के बाद उनके परखच्‍चे उखड़ गये हैं। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है।

Due to dense fog 35 vehicles clashed together on Yamuna Expressway, 5 killed

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि एक्‍सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए आवागमन बधित रहा। हादसे की असल वजह की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि घने कोहरे और शीतलहर ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके साथ ही यातायात पर भी असर हो रहा है। सड़कों पर कोहरे को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को नजरअंदाज करने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

दिल्ली में छाया घना कोहरा, रेल यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बुधवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिस वजह से देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आ रही 65 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं और चार अन्य को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की तरफ आ रही 57 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि आठ का समय बदला गया है। चार अन्य रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+