IAS देने की फैक्ट्री बनी जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी, साल 2023 में कितनों ने क्रैक की UPSC
jamia millia islamia ias coaching: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2023 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी से कोचिंग करने वालों ने भी कामयाबी का परचम लहराया है।
खबर है कि साल 2023 में यूपीएससी सीएसई क्रैक करने वाले 1016 अभ्यर्थियों में 31 अभ्यर्थी जामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) के है। 31 में शामिल यूपीएससी टॉपर नौशीन ने तो अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की है।

सोशल मीडिया पर इन 31 अभ्यर्थियों की सूची वायरल हो रही है, जिसमें रैंक रोल नंबर व नाम भी है। दावा किया जा रहा है कि साल 2024 में सभी ने यूपीएससी क्रैक की है। हालांकि वन इंडिया हिंदी टीम वायरल सूची की पुष्टि नहीं करती है।
बता दें कि साल 2012 में जामिया में रेजिडेंशियल कोचिंग एकडेमी की नींव रखी गई थी। स्थापना के बाद से अब तक विभिन्न सेवाओं में 600 से अधिक सिलेक्शन दे चुका है। इसी साल यूपीएससी सीएसई के लिए 71 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया था।
देशभर में आरसीए के 10 सेंटर हैं। यहां जामिया की आवासीय कोचिंग एकेडमी में यूपीएससी की फ्री कोचिंग दी जाती है। इसमें अल्पसंख्यक, एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थी और महिलाएं भी एडमिशन ले सकती हैं। यहां पढ़ने वालों को हॉस्टल भी मिलता है।
जामिया की सिविल सर्विस (प्रीलिम्स-कम-मेन)-2025 कोचिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी डेट 19 जून है। अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 21 और 22 जून 2024 को किया जा सकेगा।
जामिया की आवासीय कोचिंग के लिए सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होता है। लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 जनरल स्टडीज (ऑब्जेक्टिव टाइप) और पेपर-2 में निबंध लिखना होगा। पेपर-1 दो घंटे का और पेपर-2 यानी निबंध लिखने का पेपर 1 घंटे का होता है।












Click it and Unblock the Notifications