कश्मीर के 30 युवा मुस्लिम होंगे बीजेपी विस्तार अभियान का हिस्सा,शाह ने बताया उत्साहवर्द्धक घटनाक्रम

कश्मीर के 30 से अधिक युवक पार्टी की दीनदयाल उपाध्याय विस्तार योजना का हिस्सा हैं। इनमें से ज्यादातर इंजिनियर और डबल पोस्टग्रैजुएट हैं। ये लोग बीजेपी के विस्तार के लिए 6 महीने तक काम करने पर सहमत हैं।

नई दिल्ली। कश्मीर के 30 से अधिक मुस्लिम युवा देश भर में बीजेपी के विस्तार अभियान का हिस्सा होंगे। ये युवा 6 माह तक पार्टी के लिए काम करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि बताया कि 30 कश्मीरी युवक बीजेपी के विस्तार अभियान का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए है। यह पार्टी के लिए उत्साहवर्द्धक घटनाक्रम है।

कश्मीर के 30 मुस्लिम होंगे बीजेपी विस्तार अभियान का हिस्सा

पार्टी के संगठनात्मक काम का जायजा लेने के लिए देश भर के 95 दिन के दौरे के हिस्से के तहत कश्मीर आए अमित शाह ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

अमित शाह ने बताया कि 'कश्मीर के 30 से अधिक युवक पार्टी की दीनदयाल उपाध्याय विस्तार योजना का हिस्सा हैं। इनमें से ज्यादातर इंजिनियर और डबल पोस्टग्रैजुएट हैं। ये लोग बीजेपी के विस्तार के लिए 6 महीने तक काम करने पर सहमत हैं। मैं इन लोगों का दिल से स्वागत करता हूं। यह पार्टी के लिए उत्साहवर्द्धक घटनाक्रम है।'

मुस्लिमों की बहुलता वाले कश्मीर में केसरिया पार्टी के लिए हमेशा से राजनीतिक अलगाव की बात रही है। फिलहाल राज्य में पीडीपी...बीजेपी गठबंधन सत्ता में है। बीजेपी ने देश भर से 3.52 लाख कार्यकर्ताओं की सूची बनाई है जिन्हें पार्टी के विस्तार एवं मोदी सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए एक साल में 15 दिन के लिए अलग अलग जगहों पर भेजा जाएगा।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+