विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ा हादसा, पंडाल निर्माण में लगे मजदूर की छत से गिरकर मौत

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपनी सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार (26 दिसंबर) को विजय रूपाणी मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। आजतक की खबर के मुताबिक हादसा गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड पर पंडाल निर्माण के दौरान हुआ। पंडाल की तैयारी में लगे तीन मजदूर पंडाल की छत से गिर गए जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी के दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ा हादसा, पंडाल निर्माण में लगे मजदूर की छत से गिरकर मौत

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी को विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंडाल बनाने की जिम्‍मेदारी दी गई है। खबर के मुताबिक पंडाल तैयार करते वक्‍त मजदूर क्रेन से छत निर्माण का काम कर रहे थे। इसी दौरान तीनों मजदूर क्रेन से असंतुलित होकर जमीन पर गिरे। जो जानकारी के मिली है उसके मुताबिक क्रेन में झटका लगने से मजदूरों का नियंत्रण खो गया। उस वक्‍त तीनों मजदूर सेफ्टी बेल्‍ट भी नहीं पहने थे। एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को अस्‍पताल ले जाया गया।

पुलिस ने निजी कंपनी पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मंगलवार 11 बजे सीएम पद के लिए चुने गए विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम चुने गए नितिन पटेल को गांधीनगर सचिवालय ग्राउंड में शपथ दिलवाई जाएगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में रुपाणी को सीएम चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा महासचिव सरोज पांडे की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी 61 वर्षीय रुपाणी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+