अटल टनल खुलने के 72 घंटों के अंदर तीन सड़क हादसे, ओवरटेक और सेल्फी के चलते हुए एक्सीडेंट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को अटल सुरंग का उद्घाटन किया था। जिससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किमी कम हो गई। इस टनल के बनने से यात्रा का समय चार से पांच घंटे तक कम हो गया है। टनल खुलने के 72 घंटे में तीन सड़क हादसे हुए हैं। टनल खुलने के बाद से पर्यटकों द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने और "अभद्र व्यवहार" के कई उदाहरण देखने को मिले हैं।

Recommended Video
अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के तीसरे दिन सोमवार को पहला हादसा हुआ। टनल के भीतर एक चालक की लापरवाही से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि स्पीड ज्यादा होने और मनाही के बावजूद टनल में ओवरटेक किया जा रहा था। गाड़ी की स्पीड कम करने के दौरान हादसा हो गया। हालांकि, कुछ देर के लिए यातायात रोकना भी पड़ा। चालक सुरक्षित हैं। एसके बाद दो और हादसे सामने आए हैं। इन हादसों की वजह चलती कार में सल्फी बताई गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीआरओ और जिला प्राधिकरण नई सुरंग में तेज गति और दुर्घटनाओं नई चिंताओं का सामना कर रहे हैं। बीआरओ के चीफ इंजीनियर केपी पुरसोथमन ने बताया कि लोकार्पण के बाद से सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग हैरान करने वाली है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश की महत्वपूर्ण अटल सुरंग के रखरखाव में कर्तव्यों का भी सही ढंग से पालन कर बीआरओ की मदद करें।
बीआरओ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती के लिए अनुरोध किया है। उद्घाटन समारोह समाप्त हो जाने के बाद, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कम हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पर्यटकों ने अराजकता और तोड़फोड़ की है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अटल सुरंग में लापरवाह ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए हैं। इस बीच, सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि सुरंग सुबह 9-10 बजे और शाम 4-5 बजे तक जनता के लिए बंद रहेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications