क्या 2G आवंटन में नहीं हुआ कोई घोटाला? पढ़िए फैसले की 8 बड़ी बातें
नई दिल्ली। यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए 2G घोटाले में गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ए राजा, कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 2G घोटाले में सीबीआई की तरफ से तीन केस दर्ज किए गए थे। कोर्ट ने तीनों केस में गुरुवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया। सीबीआई की विशेष अदालत के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है। पढ़िए, 2G घोटाले फैसले की 10 बड़ी बातें ..

1. टेलीकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा घोटाला कहे जाने वाले 1 लाख 76हजार करोड़ के 2G घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने तीनों केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
2. कोर्ट ने घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री, ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी, पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा, ए राजा के तत्कालीन निजी सचिव आरके चंदौलिया, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, विनोद गोयनका, यूनिटेक के एमडी संजय चंद्रा, कुशेगांव फ्रूट्स एवं वेजिटेबल के आसिफ बलवा, राजीव अग्रवाल, शरुद कुमार और सिनेयुग फिल्म के करीम मोरानी के साथ रिलायंस के गौतम जोशी, सुरेंद्र पिपारा, हरि नैयर समेत सभी 18 नेता और अधिकरियों को तीनों मामलों में बरी कर दिया है।
3. ए राजा के वकील, मनु शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने पाया कि 2G आवंटन में किसी तरह को कोई घोटाला नहीं हुआ था। सीबीआई कोर्ट में आरोप सिद्ध करने के लिए कोई सबूत भी पेश भी नहीं कर पाई। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों मामलों में सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
4. इस फैसले के बाद सीबीआई पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई के आरोपों में दम नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि सीबीआई सबूत जुटा पाने में आखिर क्यों नाकाम रही?
5. फैसला सुनने के बाद प्रशंसकों के साथ बाहर निकली कनिमोझी ने कहा, 'सीबीआई केस हार गई हैं। हम बरी हो गए हैं। सत्यमेव जयते।'
6. इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि 2G आवंटन में में कोई घोटाला नहीं हुआ है। यह एक 'जीरो लॉस' था। मेरी बात सही निकली। सिब्बल ने कहा कि तब नरेंद्र मोदी समेत सभी ने मेरे ऊपर सवाल उठाए थे। उन लोगों को कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद मुझसे माफी मांगने चाहिए।
7. कपिल सिब्बल ने इस मामले में पूर्व सीएजी विनोद राय की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़ते हुए कहा कि विनोद राय ने 1 लाख 76 हजार करोड़ घोटाले का झूठा केस बनाया था।
8. यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिंदबरम ने भी कहा कि अब ये साबित हो गया है कि 2जी आवंटन में कोई घोटाला नहीं हुआ था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications