2G घोटाला: स्वामी ने पीएम को चेताया, करप्शन पर सख्त नहीं हुए तो 2019 में होगी मुश्किल
नई दिल्ली। 2जी मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में ए राजा, कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को काफी झटका लगा है। स्वामी ने इस फैसले को बेहद खराब फैसला बताया और कहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि कोर्ट को 2G घोटाले के सभी आरोपियों को बरी करना पड़ा। उन्होंने पीएम मोदी को इस फैसले को लेकर सतर्क करते हुए कहा कि अगर वक्त रहते सरकार करप्शन को लेकर अपना रवैया नहीं बदलेगी तो 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मुश्किल हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उस तरह से उत्साहित नहीं दिखी, जिस तरह से उसे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये फैसला सिर्फ मेरे लिए झटका नहीं बल्कि सरकार के लिए भी चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने करप्शन के खिलाफ लड़ने का तरीका नहीं बदला तो साल 2019 में पार्टी को झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नई नीति और युद्ध स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए और इसके लिए कमिटी बनानी चाहिए। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 2जी घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, डीएमके सांसद कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकारी वकील आरोप साबित करने में नाकाम रहे इसलिए सभी को बरी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications