2G Scam: पूर्व दूरसंचार मात्री ए राजा ने दर्ज कराया सीबीआई को बयान, 1700 सवाल पूछे गए

a raja
नई दिल्‍ली। 2 जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री और मुख्‍य आरोपी ए राजा से सीबीआई ने पूछताछ शुरु कर दी है। पूछताछ के दौरान दिए जा रहे जवाबों की रिकॉर्डिंग भी की जा रही है जिसको बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुना जाएगा। सीबीआई ने ए राजा को 832 पन्‍नों से लदे हुए करीब 1,700 सवालों की एक सूची दी है जिसका जवाब राजा को अगले जल्‍द से जल्‍द देना है।

सीबीआई की एक विशेष अदालत के न्‍यायाधीश्‍ा ओपी सैनी ने ए राजा से सोमवार को सवाल पूछने की शुरुआत की और उसकी रिकॉर्डिंग भी शुरु कर दी है। बता दें कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में 1.76 लाख करोड़ रुपए के गबन का अारोप ए राजा पर लगाया गया था। दिल्ली की सीबीआई विशेष कोर्ट ने सोमवार को 2-जी स्पेकट्रम मामले में मुख्य आरोपी भूतपूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा का बयान दर्ज किया। सीबीआई विशेष जज ओ पी सैनी ने यह कहते हुए बयान दर्ज कराया कि इसे आरोपी और जज के मध्य सीधा संवाद माना जाए। आरोप दर्ज कराते हुए जज सैनी ने कहा, "अब आरोपी का बयान रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसे आरोपी और जज के बीच का सीधा संवाद माना जाए। इसमें आरोपी जवाब देने या फिर जवाब न देने का विकल्प चुन सकता है।"

गौरतलब है कि विशेष सीबीआई अदालत को मामले में एस्सार ग्रुप और लूप टेलीकॉम के प्रमोटर्स का भी बयान दर्ज कराना था, लेकिन अदालत ने उसे 19 मई तक टाल दिया।
अब तक इस मामले में कोर्ट अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी, कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया और अटार्नी जनरल जी ई वाहनवती समेत 153 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
इस मामले में ए राजा और डीएमके सांसद कानीमोझी के अलावा पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा, राजा के पूर्व सचिव आर के चंडोलिया, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा और विनोद गोयनका, यूनिटेक के एमडी संजय चन्द्र और रिलायंस एडीएजी के गौतम दोषी, सुरेन्द्र पिपारा और हरि नायर आरोपी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+