Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिछले पांच साल में 27 डिफॉल्टर कर्ज लेकर विदेश भागे, वित्तमंत्री ने संसद में दी जानकारी

नई दिल्ली। पिछले पांच साल में आर्थिक आपराध मामलों से जुड़े 27 आर्थिक अपराधी (इकनॉमिक ऑफेंडर) देश छोड़कर भागे हैं। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को लोकसभा में लिखित में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सात के खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 20 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से अपील की जा चुकी है, 8 के खिलाफ नोटिस जारी हुए हैं।

पिछले पांच साल में 27 लोग कर्ज लेकर विदेश भागे, मंत्री ने संसद में दी जानकारी

वित्त राज्य मंत्री ने संसद को बताया है कि डायरेक्टोरेट ऑफ एन्फोर्समेंट के मुताबिक, भगोड़े आर्थिक अपराधी कानून, 2018 के अंतर्गत 27 में से सात के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा चुका है। इंटरपोल लगातार कार्रवाई कर रही है।

वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि सरकार बैंकों को सलाह देती है कि उन्हें 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन लेने वाली कंपनियों के प्रमोटर, डायरेक्टर और दूसरे अधिकृत व्यक्तियों के पासपोर्ट की सर्टिफाइड कॉपी रखनी चाहिए। इससे ऐसे मामलों से बचा जा सकता है।

मंत्री ने कारोबारी विजय माल्या पर बताया कि लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने विजय माल्या को ब्रिटेन से भारत को प्रत्यर्पित किए जाने की सिफारिश की है। माल्या भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बकायेदार है। वह मार्च 2016 में भारत से लंदन भाग गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+