आजम खान के खिलाफ 23 मामले दर्ज, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद आजम खान की मुश्किल काफी बढ़ गई है और कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि आजम खान ने दो दर्जन से अधिक किसानों को कई दिनों तक जबरन गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया गया, उनका शोषण किया गया और उनकी जमीन को हथिया लिया गया। आजम खान के खिलाफ जो आपराधिक मामला दर्ज हुआ है उसके अनुसार फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा किया गया।

azam khan

पूर्व डीएसपी खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला

रामपुर के अजीम नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार आजम खान और उनके करीबी, पूर्व डीएसपी आलेहसन खान ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया और सैकड़ों करोड़ रुपए की जमीन को आजम खान के निजी विश्वविद्यालय मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए कब्जा किया। रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि इस बाबत 26 किसानों ने शिकायत में कहा है कि आजम खान और आलेहसन ने जबरन उन्हें बंधक बनाया और उनपर दबावा डाला कि वह फर्जी दस्तावेज पर अपनी जमीन को बेचने के लिए हस्ताक्षर करें।

26 मामले दर्ज

शर्मा ने बताया कि जब किसानों ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। आलेहसन उस वक्त रामपुर के सीओ थे, उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और किसानों की जमीन पर कब्जा किया, ये किसान काफी गरीब थे। तथ्यों की पुष्टि के बाद हमने आजम खान और आलेहसन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। रामपुर के पुलिस मुखिया ने बताया कि राजस्व विभाग की मुख्य शिकायत के आधार पर 26 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

जब एसपी से पूछा गया कि क्या आजम खान गिरफ्तार हो सकते हैं तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी समय गिरफ्तार हो सकते हैं। बता दें कि 2012 में अखिलेश यादव की सरकार ने यूनिवर्सिटी के लिए आजम खान को जीवनपर्यंत चांसलरशिप दी थी, जिसका यूपी के राज्यपाल ने विरोध किया था। पिछले महीने जया प्रदा ने भी आजम खान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी,जिसमे कहा गया था कि आजम खान की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया जाए क्योंकि उनके पार विश्वविद्यालय में लाभ का पद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+