क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मस्जिद में खुदाई कर रहे मजदूरों को मिला 'खजाना', ASI ने इलाके को घेरा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दिल्ली के खिड़की गांव स्थित खिड़की मस्जिद में भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से सरंक्षण कार्यों के लिए की जा रही खुदाई के दौरान 254 मध्यकालीन सिक्के मिले हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि ये सिक्के 16वीं शताब्दी के सूरी वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी के शासनकाल के हो सकते हैं। एएसआई को ये सिक्के मस्जिद में घुसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सीढ़ियों के पास मिले। फिलहाल इस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया । जब तक एएसआई की जांच पूरी नहीं हो जाती यह इलाका घिरा रहेगा।

मिट्टी के बर्तन में रखा मिला खजाना

मिट्टी के बर्तन में रखा मिला खजाना

यह मस्जिद खिड़की गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित है। मस्जिद का निर्माण फिरोज शाह तुगलक (1351-88) के प्रधानमंत्री खान-ए-जहान जुनान शाह ने करवाया था। माना जाता है कि यह मस्जिद उनके द्वारा निर्मित 7 मस्जिदों में से एक है। ये सिक्के मिट्टी के बर्तन में रखे हुए मिले थे।

मस्जिद में मिले सिक्कों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है

मस्जिद में मिले सिक्कों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है

भारतीय पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया की खुदाई के दौरान मस्जिद में मिले सिक्कों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन सिक्कों को बनाने के लिए कॉपर की इस्तेमाल किया गया है। इन सिक्कों में कुछ मात्रा में चांदी की भी उपयोग किया गया है।

पुरातत्व टीम इन सिक्कों पर लिखी भाषा को पढ़ने और समझने की कोशिश कर रही है

पुरातत्व टीम इन सिक्कों पर लिखी भाषा को पढ़ने और समझने की कोशिश कर रही है

नपुरातत्व विभाग के अधिकारी ने बताया कि मस्जिद से मिले सिक्के अलग-अलग आकार और बनावट के है। इन सिक्के के दोनों ओर कलाकृतियां और लिखावट है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लिखावट अरबी में है या फारसी में। पुरातत्व टीम इन सिक्कों पर लिखी भाषा को पढ़ने और समझने की कोशिश कर रही है। बता दें कि 2003 में भी इसी परिसर की सफाई और संरक्षण के दौरान 63 सिक्के मिले थे।

<strong>विजय माल्या के खुलासे के बाद यशवंत सिन्हा का भाजपा पर बड़ा हमला</strong>विजय माल्या के खुलासे के बाद यशवंत सिन्हा का भाजपा पर बड़ा हमला

Comments
English summary
254 Medieval Era Coins Discovered At Khirki Mosque In Delhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X