क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मालाबार नौसेना अभ्यास का पहला चरण तीन नवंबर से होगा शुरू, ऑस्ट्रेलियाई नेवी भी शामिल

मालाबार नौसेना अभ्यास तीन नवंबर से होगा शुरू, ऑस्ट्रेलियाई नेवी भी होगी शामिल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का सालाना मालाबार नौसैनिक अभ्‍यास अगले महीने (नवंबर) में होगा। दो फेज में ये अभ्यास पूरा होगा। पहले फेज में बंगाल की खाड़ी में 3 से 6 नवंबर तक नेवी अभ्यास करेंगी। इसके बाद मध्य नवंबर में दूसरे चरण का अभ्यास अरब सागर में होगा। इस साल 24वां मालाबार नौसेना अभ्यास है। भारतीय नौसेना, यूएस नेवी, जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी इसमें शामिल होंगी। इस दफा मालाबार नौसैनिक अभ्यास-2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की भागीदारी भी होगी।

a

Recommended Video

Indian Navy ने INS Kora से दागी Missile, सटीक रहा निशाना | वनइंडिया हिंदी

मालाबार अभ्‍यास इस बार इसलिए खास है क्यों इसमें जापान के अलावा आस्‍ट्रेलिया भी शामिल होने वाला है। मालाबार अभ्‍यास में अब से पहले अमेरिका और भारत शामिल होते रहे थे। इसके बाद इसमें जापान शामिल हुआ। अब आस्‍ट्रेलिया भी शामिल हो रहा है। नवंबर 2017 में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चतुर्भुज गठबंधन को आकार दिया था ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री मार्गों को किसी के प्रभाव से मुक्त रखने को लेकर रणनीति बनाई जा सके।

मालाबार नौसेनिक अभ्यास श्रृंखला साल 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के द्विपक्षीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से शुरू हुआ था। जापान 2015 में नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ था। यह वार्षिक नौसैन्य अभ्यास वर्ष 2018 में फिलीपीन सागर में गुआम तट पर आयोजित किया गया। साल 2019 में जापान तट पर ये अभ्यास हुआ और अब इस साल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आयोजित होगा। मालाबार नौसैनिक अभ्यास 2020 का मकसद इसमें शामिल देशों का समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, घुसपैठ का लगाया आरोपये भी पढ़ें- श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप

Comments
English summary
24th MALABAR Naval exercise first phase start from 3 November Phase 2 to be conducted in Arabian Sea in mid November
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X