श्रीनगर में चार दिनों में लोगों ने एटीएम से निकाले इतने करोड़ रुपए, रकम जानकर रह जाएंगे दंग

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद राज्य अनेक तरह की पाबंदियां झेल रहा है। जम्मू-कश्मीर में हालात को सामान्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और गृह मंत्रालय की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान श्रीनगर में पिछले चार दिनों में एटीएम मशीनों से 243.44 करोड़ रूपये निकाले गए और साथ ही 1166 मेडिकल स्टोर खुले रहें। जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

243.44 crores withdrawn from ATM in Srinagar in last four days after article 370 revoke
शाहिद चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि, पिछले चार दिनों में एटीएम मशीनों से 243.44 करोड़ रूपये निकाले गए । मांग के अनुसार सभी प्रकार के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी। इस बात से सहमत हूं कि अभी भी कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, हमारी भूमिका बेहद खास और स्पष्ट रूप से परिभाषित है : हमें असुविधाओं को दूर करने और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है। अपने सहकर्मियों के साथ हम 24x7 उपलब्ध हैं

उन्होंने साथ ही बताया कि मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के प्रमुखों के टेलीफोन नंबर पिछले दिनों में लगातार काम करते रहे हैं । इसी तरह प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी एडमिट कार्ड यानी रोल नंबर स्लिप को बतौर कर्फ्यू पास इस्तेमाल कर सकते हैं। घाटी में अपने परिवार से मिलने जा रहे छात्रों और स्थानीय लोगों को ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। राज्य छोड़ने वाले स्थानीय लोगों के टिकट को भी कर्फ्यू पास माना जाएगा।

धीरे-धीरे जम्मू और कश्मीर में स्थितियां सामान्य हो रही हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा था कि ईद के मौके पर कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है। उन्होंने कहा कि राज्य के 20 हजार छात्रों ने ईद मनाई और सभी स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+