जम्‍मू कश्‍मीर: LoC पर शहीद 22 साल के राइफलमैन शुभम शर्मा, भाई बोला-मैं भी आर्मी ज्‍वॉइन करूंगा

जम्‍मू। पाकिस्‍तान की तरफ से गुरुवार को जम्‍मू के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 22 साल के सेना के राइफलमैन शुभम शर्मा शहीद हो गए हैं। राइफलमैन शुभम शर्मा जम्‍मू के आरएसपुरा सेक्‍टर के रहने वाले थे। पाकिस्‍तान की तरफ से बुधवार से ही जम्‍मू कश्‍मीर के एलओसी के करीब के इलाकों में फायरिंग जारी है। बुधवार को पुंछ जिले के कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में फायरिंग हुई तो गुरुवार को कुपवाड़ा के नौगाम सेक्‍टर में भी पाकिस्‍तान की तरफ से गोलीबारी की गई। इन घटनाओं में तीन जवान शहीद हो गए।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: शहीद Shubham Sharma को नम आंखों से दी अंतिम विदाई | वनइंडिया हिंदी
    भाई ने कहा- करनी है देश सेवा

    भाई ने कहा- करनी है देश सेवा

    राइफलमैन शुभम का शव शुक्रवार को उनके घर पहुंचा। यहां पर लोग 'भारत माता की जय' के नारों के साथ उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। आरएसपुरा में उनके घर पर परिवार के सदस्‍यों के अलावा उनके रिश्‍तेदार और कुछ दोस्‍त भी मौजूद थे। पाकिस्‍तान ने गुरुवार को कुपवाड़ा के नौगाम सेक्‍टर में फायरिंग शुरू कर दी थी। राइफल मैन शुभम के अलावा 15 सिख लाइट इनफेंट्री के हवलदार कुलदीप सिंह भी इसमें शहीद हो गए। राइफलमैन शुभम 8 जम्‍मू एंड कश्‍मीर राइफल (JAKRIF) के साथ तैनात थे। सेना की तरफ से पाकिस्‍तान को फायरिंग का करारा जवाब दिया गया है। शुभम शर्मा के भाई ने कहा है कि बड़े भाई की शहादत ने उन्‍हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया है। वह भी आगे जाकर सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं।

    पंजाब के लांस नायक भी शहीद

    पंजाब के लांस नायक भी शहीद

    इससे पहले बुधवार कृष्‍णा घाटी में पंजाब के रहने वाले लांस नायक करनैल सिंह वीरगति को प्राप्‍त हो गए। वह 19 जम्‍मू एंड कश्‍मीर राइफल (10 जैक रिफ) के साथ तैनात थे। वह पंजाब के संगरूर जिले के गांव लोहा खेरा के रहने वाले थे। उनके घर में उनके माता-पिता, पत्‍नी और एक साल का बेटा है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन (रिटायर्ड) अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को शहीद करनैल सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए बतौर एक्‍स ग्रेशिया देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उनके परिवार के एक सदस्‍य को राज्‍य सरकार की तरफ से नौकरी दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लांस नायक निडर होकर देश के लिए लड़े और उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा। सीएम अमरिंदर ने कहा कि उनकी शहादत आने वाले कई पीढ़‍ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    युद्धविराम के सारे रिकॉर्ड टूटे

    पाक की ओर से आतंकी घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं और रेंजर्स लगातार सीजफायर तोड़ रहे हैं। वर्तमान स्थिति में सेना की चुनौतियां दोगुनी हो गई हैं। जहां एक तरफ से चीन की तरफ से पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर सेना का जमावड़ा है तो वहीं पाकिस्‍तान की तरफ से भी लगातार गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से इस साल युद्धविराम उल्लंघन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं। आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मकसद से पाकिस्तान ने इस साल जुलाई तक जम्मू कश्मीर में सटी एलओसी और अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर (आईबी) पर 2950 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन किया है, जिसमें 15 आम नागरिको और 10 जवान शहीद हुए हैं।

    जम्‍मू में तैयार हैं बंकर

    जम्‍मू में तैयार हैं बंकर

    पाकिस्‍तान की हरकत का जवाब देने और नागरिकों की जान की रक्षा करने के लिए बंकर बनाने के काम में तेजी लाई गई है। पिछले माह जम्मू के कमिश्‍नर संजीव वर्मा ने बताया था कि अब तक 80 प्रतिशत से अधिक बंकर बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्‍होंने बताया था कि अब तक जम्मू में पाकिस्तान से लगे आईबी पर जम्मू जिले में 1320 प्रस्तावित बंकरो में से 1098 बंकर बन कर तैयार हैं। वहीं, सांबा जिले में 2130 प्रस्तावित बंकरो में से 1522 बनकर तैयार हैं जबकि कठुआ में 2126 बंकरों में से 1427 तैयार हैं। अगर बात एलओसी की हो तो जम्मू के राजौरी जिले में 3141 प्रस्तावित बंकरो में से 2483 बन कर तैयार हैं जबकि पुंछ में 1188 में से 904 बंकर बन कर तैयार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+