Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक की विधानसभा में इस बार पहुंचे 210 करोड़पति MLA, 12 के पास है कुल संपत्ति का 50%

Karnataka elections, कर्नाटक विधानसभा में इस बार पहुंचे कुल 224 विधायकों में 210 विधायक करोड़ोपति है। जिसमें कांग्रेस पार्टी में सबसे अधिक अमीर विधायक हैं।

210 millionaire MLAs arrived in Karnataka assembly, 12 have 50 per cant of the total assets

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस बार चुने गए अधिकतर एमएलए करोड़पति हैं। फिर वह चाहे कांग्रेस के हो या बीजेपी या फिर जेडीएस के। माई नेता वेबसाइट के मुताबिक, 2023 में चुने गए सभी 224 विधायकों की कुल संपत्ति 10834 करोड़ रुपए हैं।

कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार निर्दलीय एचके पुत्तास्वामी गौंडा हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में कुल संपत्ति 1262 करोड़ रुपए घोषित की है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार हैं। उनकी कुल संपत्ति 1149 करोड़ रुपए हैं।

तीसरे सबसे अमीर विधायक भी कांग्रेस से आते हैं। कांग्रेस के सुरेश बीएस के पास 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं। बीजेपी के सबसे अमीर एमएलए एचके सुरेश हैं। जिनकी कुल संपत्ति 423 करोड़ रुपए हैं। वहीं जेडीएस के सबसे अमीर विधायक एमआर मंजूनाथ (255 करोड़) हैं।

2023 कर्नाटक विधानसभा से जुड़े नए आंकड़े (सभी आंकड़े कैंडिडेट्स द्वारा हलफनामें में दी गई जानकारी पर आधारित हैं)

• शीर्ष 12 सबसे अमीर विधायकों के पास चुने गए सभी 224 विधायकों की कुल संपत्ति का 50% हिस्सा है।
• Myneta.info के मुताबिक, 224 में से 210 विधायक करोड़पति हैं।
• ये हैं टॉप 5 अमीर विधायक (नेट वर्थ= संपत्ति-देनदारी)
1. 1,262 करोड़ के.एच. पुत्तास्वामी (निर्दलीय)
2. 1,149 करोड़ डी के शिवकुमार (कांग्रेस)
3. 533 करोड़ सुरेश बीएस (कांग्रेस)
4. 423 करोड़ एचके सुरेश (बीजेपी)
5. 411 करोड़ एनए हारिस (कांग्रेस)

~ संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो डीके शिवकुमार राज्य के सबसे अमीर एमएलए हैं। डी के शिवकुमार की कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपए है, लेकिन साथ ही उन पर 265 करोड़ की देनदारियां भी हैं, इसलिए उनकी नेटवर्थ गिरकर 1,149 हो गई है। जिस कारण से वह दूसरे स्थान पर आ गए।

~ कांग्रेस के विधायर प्रियकृष्णा संपत्ति के लिहाज से तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1159 करोड़ रुपए है, लेकिन उन पर 882 करोड़ का कर्जा है। जिसके चलते वह लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच गए।

~ कम से कम 4 ऐसे विधायक हैं, जिसकी संपत्ति माइनस में है। मतलब उनके पास कुल संपत्ति से अधिक कर्जा है।

* 13.5 करोड़ अशोक कुमार राय (कांग्रेस) (अशोक कुमार के पास 42.8 करोड़ की संपत्ति और 56.4 करोड़ की देनदारी है।)
* 7.5 करोड़ सी. पुट्टारंगशेट्टी, (कांग्रेस)
* 1.0 करोड़ जी शेट्टी गंटीहोल (भाजपा)
* 0.9 करोड़ जे. टी. पाटिल, (कांग्रेस)

कर्नाटक विधानसभा में भारत के सबसे अधिक अमीर एमएलए बैठते हैं। विधायकों की संपत्ति पर आधारित एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के एक विधायक के पास औसतन 34.6 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो सभी राज्यों में सबसे अधिक है। औसतन 27.9 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आंध्र प्रदेश के विधायक दूसरे नंबर पर आते हैं। महाराष्ट्र के विधायक 22.4 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर आते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+