करुणानिधि के बीमारी होने की खबर सुनकर सदमे से 21 कार्यकर्ताओं की मौत
नई दिल्ली। डीएमके प्रमुख करुणानिधि बीमार चल रहे हैं। वे चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी की खबर सुनकर डीएमके के 21 कार्यकर्ताओं की सदमे से मौत हो गई है। लगातार कार्यकर्ताओं की मौत की खबरें आने के बाद द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी नेता एम. करुणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सदमे से पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। स्टालिन ने लोगों से ऐसा करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि, उनके हर कार्यकर्ता की जान महत्वपूर्ण है।
करूणानिधि के पुत्र एवं द्रमुक में उनके उत्तराधिकारी स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह यह जानें कि वह एक भी पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने द्रमुक ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के मद्देनजर वे कोई कठोर कदम नहीं उठाएं। बता दें कि, करुणानिधि को 28 जुलाई को रक्तचाप में गिरावट के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसी बीच बुधवार को फिल्म अभिनेता विजय कुमार करुधानिधि का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्रमुक प्रमुख का हाल लेने मंगलवार को चेन्नई पहुंचे थे।