'दारू का कोटा फुल है ना' सवाल पूछने पर भड़के ऋषि कपूर, दिया ये तगड़ा जवाब

Lockdown के बीच गुस्से में आए ऋषि कपूर, दारू के सवाल पर सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अब बिना किसी बेहद जरूरी काम के लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगवलार को रात 8 बजे देश के नाम संदेश जारी किया और कहा कि अगले 21 दिनों के लिए पूरे भारत को लॉकडाउन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान की आपूर्ति वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने भी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री के इस कदम का समर्थन किया है। हालांकि इस दौरान एक शख्स ने ऋषि कपूर से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसपर उन्हें गुस्सा आ गया।

'नाराज हुए ऋषि कपूर और कहा...'

'नाराज हुए ऋषि कपूर और कहा...'

दरअसल ऋषि कपूर से ट्विटर पर एक शख्स ने पूछा, 'दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा'। इस ट्वीट पर ऋषि कपूर नाराज हो गए और उस शख्स को खरी-खोटी सुना दी। ऋषि कपूर ने जवाब में लिखा- 'ये एक और इडियट'। इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, 'अगर कोई भी मेरे देश या फिर मेरे लाइफस्टाइल को लेकर मजाक बनाएगा, तो उसे डिलीट कर दिया जाएगा। सजग रहें और सतर्क रहें। यह एक गंभीर मामला है। इस मुश्किल हालात से निकलने में मदद कीजिए।'

'आज कल कुछ कपूर लोगों पर टाइम भारी है'

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में ऋषि कपूर ने बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने पर भी ट्वीट किया था। अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर और सिंगर कनिका कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट में ऋषि कपूर ने लिखा है, 'आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे 'Kapoor-on' की। कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी।'

कनिका के मामले में होटल ताज पर उठाए सवाल

कनिका के मामले में होटल ताज पर उठाए सवाल

इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, 'सोचिए, चलो दिल्ली एयरपोर्ट से तो निकल गई। लखनऊ के 'द ताज होटल' जैसी एक बड़ी जगह पर लोगों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था क्यों नहीं थी। आखिरकार ताज एक बड़ा नाम और बड़ी जगह है। निश्चित रूप से वे पता लगा सकते थे!' आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को सिंगर कनिका कपूर की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस की चपेट में सिंगर कनिका कपूर

कोरोना वायरस की चपेट में सिंगर कनिका कपूर

टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'हेलो, पिछले 4 दिनों से मुझे मेरे अंदर फ्लू के संकेत लग रहे थे, मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मेरा परिवार और मैं इस समय पूरी तरह क्वारंटाइन में हैं और आगे के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। 10 दिन पहले जब मैं लंदन से घर लौटी तो एयरपोर्ट पर मेरी जांच की गई थी, जैसे कि सामान्य तौर पर की जाती है, लेकिन अभी चार दिन से ये लक्षण दिखाई दिए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से निवेदन करना चाहूंगी कि खुद को आइसोलेशन में रखें और अगर आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपनी जांच कराएं।'

कनिका के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज

कनिका के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। दरअसल कनिका कपूर ने लंदन से लौटने के बाद लखनऊ में पार्टी की थी। इस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं थी। इसके अलावा कनिका कपूर इसी दौरान यूपी के कानपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां भी गईं। कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से लौटने के बाद उनकी बेटी करीब 300 से 400 लोगों के संपर्क में आई है। वहीं, कनिका कपूर ने बताया कि उसने कोई पार्टी नहीं की और वो केवल 10-20 लोगों से मिली हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही कनिका का झूठ पकड़ा गया और लखनऊ में की गई पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+