2026 Holiday Calendar: ट्रैवलर्स के लिए खुशखबरी! नए साल में छुट्टियां का तोहफा, देखें हॉलीडे कैलेंडर की लिस्ट
2026 Holiday Calendar: नया साल घूमने-फिरने और ब्रेक प्लान करने वालों के लिए खास रहने वाला है। साल की शुरुआत ही लॉन्ग वीकेंड से हो रही है और पूरे 12 महीनों में कुल 15 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। अगर वीकेंड के साथ कुछ रेगुलर लीव्स को स्मार्ट तरीके से प्लान किया जाए, तो करीब 50 दिन तक छुट्टियों का आनंद लिया जा सकता है।
खास बात यह है कि जनवरी से दिसंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन फेस्टिवल्स भी आयोजित होंगे, जो इन लॉन्ग वीकेंड्स को और खास बना देंगे।

जनवरी-फरवरी (3 जनवरी-15 फरवरी)
महाकुंभ के एक साल बाद प्रयागराज में भव्य माघ मेला आयोजित हो रहा है। करीब 800 हेक्टेयर में फैले विशाल मेला क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया गया है-करीब 400 AI कैमरे और 500 ड्रोन मेले की निगरानी करेंगे। गंगा स्नान, कल्पवास और साधु-संतों के शिविर इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।
ब्रज होली महोत्सव, मथुरा-वृंदावन (23 जनवरी-3 मार्च)
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि ब्रज में होली सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि करीब 40 दिन चलने वाला उत्सव है। लठमार होली, फूलों की होली, लड्डू होली और विधवा होली जैसी अनोखी परंपराएं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यह समय लॉन्ग वीकेंड के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा के लिए बेहतरीन है।
मार्च-अप्रैल: शिग्मो (स्प्रिंग फेस्टिवल), गोवा (15-29 मार्च)
गोवा की होली कहे जाने वाले शिग्मो फेस्टिवल में लोककला, पारंपरिक नृत्य और पौराणिक कथाओं की झलक देखने को मिलती है। गांव-गांव निकलने वाली रंगीन परेड और उत्सव का माहौल इसे टूरिस्ट्स के लिए खास बनाता है।
इंटरनेशनल ट्यूलिप फेस्टिवल, श्रीनगर (29 मार्च-5 अप्रैल)
डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में यह फेस्टिवल होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच लाखों रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। हर साल 5 लाख से ज्यादा टूरिस्ट इसे देखने आते हैं।
संकट मोचन म्यूजिक फेस्टिवल, वाराणसी (2-7 अप्रैल)
1923 से चली आ रही परंपरा वाला यह फेस्टिवल भारतीय शास्त्रीय संगीत का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है। देश के दिग्गज कलाकार यहां प्रस्तुति देते हैं। संगीत प्रेमियों के लिए यह किसी तीर्थ से कम नहीं।
आओलांग फेस्टिवल, नागालैंड (1-6 अप्रैल)
नागा जनजातियों का पारंपरिक आओलांग (आजोलोग मौन्यू) उत्सव नई फसल के स्वागत में मनाया जाता है। यहां नागा संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को करीब से देखने का मौका मिलता है।
मई-जून: पहाड़ों, समर फेस्टिवल्स और मानसून का जश्न
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लोकनृत्य, लोकसंगीत और बोट रेस के साथ यह उत्सव मनाया जाता है। गर्मियों में यह जगह टूरिस्ट्स की पहली पसंद बन जाती है।
ऊटी समर फेस्टिवल, तमिलनाडु (मई अंत)
नीलगिरि की वादियों में आयोजित यह फेस्टिवल फूलों और प्रकृति को समर्पित है। बॉटैनिकल गार्डन में होने वाला फ्लावर शो इसका मुख्य आकर्षण है।
साओ जोआओ फेस्टिवल, गोवा (24 जून)
गोवा का प्रसिद्ध मानसून फेस्टिवल, जहां लोग पारंपरिक कपड़ों में कुओं और तालाबों में छलांग लगाकर जश्न मनाते हैं। म्यूजिक और डांस के साथ यह विदेशी टूरिस्ट्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।
हेमिस मठ महोत्सव, लद्दाख (24-25 जून)
गुरु पद्मसंभव के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला यह बौद्ध उत्सव रंग-बिरंगे मुखौटों और छम नृत्य के लिए जाना जाता है।
सितंबर-अक्टूबर: गणेश उत्सव, मुंबई (14-23 सितंबर)
मुंबई की पहचान बन चुका गणेश उत्सव भव्य पंडालों, लालबागचा राजा और विशाल विसर्जन जुलूस के लिए मशहूर है। लाखों श्रद्धालु इस दौरान मुंबई पहुंचते हैं।
बतुकम्मा फेस्टिवल, तेलंगाना (11-18 अक्टूबर)
देवी गौरी को समर्पित यह लोकपर्व महिलाओं और प्रकृति का उत्सव है। रंग-बिरंगे फूलों से सजी बतुकम्मा और पारंपरिक नृत्य इसकी पहचान हैं।
दुर्गा पूजा, कोलकाता (17-21 अक्टूबर)
यूनेस्को द्वारा अमूर्त धरोहर घोषित दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता एक ओपन-एयर आर्ट गैलरी में बदल जाता है। देश-विदेश से लाखों लोग इसे देखने आते हैं।
नवंबर-दिसंबर: छुट्टियों का फाइनल फेज
नवंबर में गुरु नानक जयंती और वीकेंड को मिलाकर लॉन्ग ब्रेक बनाया जा सकता है। 31 दिसंबर को मुंबई, गोवा, दिल्ली और बेंगलुरु में न्यू ईयर ईव के मेगा इवेंट्स-लाइव कॉन्सर्ट, डीजे नाइट्स और काउंटडाउन सेलिब्रेशन-साल का शानदार अंत करते हैं।
2026 न सिर्फ छुट्टियों के लिहाज से शानदार है, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन फेस्टिवल्स का पूरा पैकेज भी देता है। सही प्लानिंग के साथ कम लीव लेकर ज्यादा घूमने का यह साल बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications