अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर बयां किया 2020 का दर्द, कहा- मेरे लिए बहुत कष्टदायक रहा
मुंबई। Arjun Rampal social Media post साल 2020 में बॉलीवुड ने बहुत कुछ बुरा होते हुए देखा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर ड्रग्स कनेक्शन तक बॉलीवुड की छवि को बहुत नुकसान हुआ है। 2020 की विदाई तक भी कई अभिनेता NCB के दफ्तर के चक्कर काटते नजर आए हैं। इनमें से एक हैं अर्जुन रामपाल, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हाल ही में पूछताछ की थी। 2020 को अलविदा कहते हुए अर्जुन रामपाल ने ड्रग्स कनेक्शन में चल रही जांच को पूरा समर्थन दिया है।

अर्जुन रामपाल ने 2020 को बताया कष्टदायक
दरअसल, अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर तीन पेज का एक लेटर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बीते साल को बहुत ही कष्टदायक बताया है, इसमें उन्होंने NCB द्वारा की जा रही पूछताछ का भी जिक्र किया है। इस लेटर में उन्होंने कहा है कि वो किसी भी हाल में कानून के गलत इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हैं। 'द लर्निंग 2020' टाइटल नाम के इस लेटर में अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं।
2020 बहुत कुछ सिखा कर गया है- अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर शेयर किए लेटर में लिखा है, 'आप सभी को एक सुरक्षित, धन्य, स्वस्थ और समृद्ध साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं, 2020 ने हमें बहुत कुछ सिखाया। मैं अपनी सीख इस पत्र के माध्यम से बता रहा हूं। नया साल मुबारक हो।' अर्जुन रामपाल ने लेटर में लिखा है कि अब हम 2021 में आ गए हैं, लेकिन मेरे लिए 2020 मुझे बहुत दिखाकर चला गया है, 2020 में मैंने भय, चिंता, व्यवधान, स्कैंडल, पाखंड, झूठ, बोध, ज्ञान, शौर्य, शक्ति, साहस, दान, भ्रम, स्पष्टता और चरित्र। इन सभी में से ज्यादातर को मैंने महसूस किया है और उनमें से प्रत्येक ने मुझे एक भावना के साथ अभिभूत किया है।












Click it and Unblock the Notifications