केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला ये सम्मान
नई दिल्ली। 2019 के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के जॉन वी. गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को दिए जाने की घोषणा बुधवार को की गई। रॉयल स्वीडिश एकेदमी ऑफ साइंसेस ने आज इन विजेताओं के नाम की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार देने वाले निर्णायक मंडल ने इस खोज को क्रांतिकारी बताया।
निर्णायक मंडल ने कहा, इन हल्की, फिर रिचार्ज होने वाली और शक्तिशाली बैटरियों का इस्तेमाल अब मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों तक में होता है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहीत की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भौतिकी का नोबेल प्राइज तीन वैज्ञानिकों जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को प्रदान किया गया। जेम्स पीबल्स को "भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए", मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को "एक सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लेनेट की खोज के लिए" संयुक्त रूप से नोबेल प्राइज मिला है। आधी पुरस्कार राशि जेम्स पीबल्स को दी जाएगी और बाकी आधी दो अन्य वैज्ञानिकों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी।