गुजरात के जहाज कबाड़खाने में विस्फोट, 5 मरे

Gas leakage triggers blast at ship breaking yard in Gujarat, 5 killed
भावनगर। गुजरात में शनिवार को अलंग बंदरगाह स्थित जहाज कबाड़खाने में हुए एक विस्फोट में पांच श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

हादसा उस समय हुआ, जब श्रमिकों की एक टीम संयंत्र संख्या-104 में एक अनुपयोगी केमिकल टैंकर को खोलने के लिए उसे गैस कटर से काट रही थी। भावनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि उसी दौरान एक संदिग्ध गैस का रिसाव हुआ और केमिकल के अवशेष की वजह से जहाज के अंदर विस्फोट हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई गई है। अलंग बंदरगाह का जहाज कबाड़खाना खंभात की खाड़ी से 10 किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जगह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर है। यह जहाजों को तोड़ने, काटने और उन्हें इस्पात फैक्ट्रियों में री-साइकिलिंग के लिए भेजी जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी जगह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+