2000 Note Change: क्या डाकघर में भी बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट? जान लीजिये ये बातें
2000 के नोटों का एक्सचेंज शुरू हो चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बैंकों के अलावा डाकघरों में भी ये नोट बदले जा सकते हैं?

2000 note exchange date : 2000 के नोटो के बंद होने के ऐलान के बाद से बवाल मचा हुआ है। इसी साल सितंबर महीने के बाद से ही ये नोट चलन के बाहर हो जाएंगे। रिजर्व बैंक ने इसकी घोषणा बीते शुक्रवार को ही कर दी।
क्या पोस्ट ऑफिस में बदलेंगे नोट?
इस बीच ऐलान के बाद से ही लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल घर कर गए हैं। जैसे कि ये नोट सिर्फ बैंक में ही बदले जाएंगे या फिर डाकघरों में भी। हालांकि, इस पर बात पर रिजर्व बैंक ने साफ किया कि डाकघर बैंक नहीं हैं। ये नोट वहां नहीं बदले जाएंगे।
क्या बोले प्रवक्ता?
2000 के नोटों को बदलवाने को लेकर रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि ये नोट सिर्फ बैंक शाखाओं और रिजर्व बैंक की शाखा में ही बदले जा सकते हैं। आप ये नोट जिस बैंक में खाता है वहां या फिर किसी भी बैंक में बदल सकते हैं। कोई बैंक आपको ये नोट लेने से मना नहीं करेगा।
जानिये नोट बदलने की सीमा
रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर कहा कि एक बार में 2000 रुपये के सिर्फ 10 नोट ही बदले जा सकते हैं। यानी कि आप एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये ही अपने खाते में जमा करा सकते हैं। हालांकि, आरबीआई ने कहा कि नोट बदलने की कोई सीमान नहीं है। आप चाहें तो लाइन में दोबारा लगकर भी 20 बजार रुपये तक नोट बदल सकते हैं।
अभी बाजार में चलेंगे नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने ये भी कहा कि 2000 रुपये के नोट फिलहाल बाजार में चलेंगे। आप इन नोटों से खरीदारी कर सकते हैं। घर के सामान से लेकर आप इन नोटों से पेट्रोल भी भरवा सकते हैं। वहीं वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 2000 रुपये के नोट अबी भी लीगल टेंडर मनी बने हुए हैं। डाकघर में कोई स्टाम्प या अन्य चीज खरीदने के लिए आप ये नोट दे सकते हैं। स्पीड पोस्ट करने के लिए भी ये नोट दिए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications