2000 note after 30 september: 2000 रुपए का नोट 30 सितंबर तक बैंक में नहीं बदला तो क्या होगा?
2000 rupees note news hindi: आरबीआई की तरफ से 2000 रुपए का नोट बंद होने के बाद आपके मन में कई सवाल होंगे। ऐसा ही एक सवाल है कि अगर 30 सितंबर तक आपने 2000 रुपए का नोट नहीं बदला तो फिर क्या होगा?

2000 ka note kab band hua: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को एक बड़े कदम के तहत कहा कि उसने फैसला लिया है कि अब 2000 रुपए का नोट चलन में नहीं रहेगा। हालांकि, रिजर्व बैंक ने ये भी स्पष्ट किया कि 2000 रुपए का नोट वैध मुद्रा के तौर पर रहेगा।
जिन लोगों के पास अभी 2000 रुपए का नोट है, आरबीआई ने उन्हें अपने नोट बदलने के लिए 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि अगर 30 सितंबर तक कोई अपने 2000 के नोट नहीं बदल पाया तो फिर क्या होगा?
30 सितंबर के बाद भी वैध रहेगा 2000 का नोट
इस सवाल का पहला जवाब यही है कि 30 सितंबर के बाद भी 2000 रुपए का नोट अवैध नहीं माना जाएगा। इसके अलावा नोट बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के उन 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बढ़ाई जाएगी, जिनके पास इस समय अवधि तक नोट बदलने वाली ब्रांच होंगी। वहीं बैंक खातों में बिना किसी प्रतिबंध के ये नोट जमा भी किए जा सकते हैं।
किन लोगों के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम
आरबीआई ने अपने फैसले में कहा है कि बैंक इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागों के लिए खास इंतजाम करें, ताकि नोट बदलने या जमा करने के लिए इन लोगों को कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले में ये भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी नागरिक को अपने 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
RBI के फैसले पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा
भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष के नेताओं ने इस फैसले पर मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरबीआई के इस फैसले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे स्वयंभू विश्वगुरु की खासियत। पहला फैसला ले लेते हैं और फिर उसके बाद सोचते हैं। 8 नवंबर 2016 को एक विनाशकारी तुगलकी फरमान के साथ बहुत धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब अब वापस लिए जा रहे हैं।'









Click it and Unblock the Notifications