दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, किसी में नहीं थे लक्षण
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान दिल्ली मेट्रो के कई कर्मचारी भी इसकी चपेट में आए हैं। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेस कर रही है। फिलहाल सभी कर्मचारियों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। कर्मचारियों को संक्रमण कहां से हुआ इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो की ओर से नहीं दी गई है।
Recommended Video
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक उनके कई कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिसमें से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव कर्मचारी बिना लक्षण वाले थे। सभी को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। DMRC के मुताबिक सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, जल्द ही वो ठीक होकर काम पर लौट आएंगे। फिलहाल 25 मार्च को लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही दिल्ली मेट्रो बंद है। सरकार ने अनलॉक-1 में ट्रेनों को चलाने का फैसला तो लिया था, लेकिन मेट्रो संचालन पर संशय बरकरार है।
दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज के बदले नियम, नई SOP हुई जारी
तेजी
से
बढ़
रहे
मामले
स्वास्थ्य
और
परिवार
कल्याण
मंत्रालय
ने
शुक्रवार
सुबह
बताया
कि
देश
में
पिछले
24
घंटों
में
कोविड-19
के
9,851
नए
मामले
सामने
आए
हैं
और
273
मौतें
हुई
हैं।
भारत
में
अब
कोरोना
पॉजिटिव
मामलों
की
कुल
संख्या
2,26,770
हो
गई
है।
इसमें
1,10,960
सक्रिय
मामले,
1,09,462
ठीक/डिस्चार्ज/
विस्थापित
मामले
और
6,348
मौतें
शामिल
हैं।
राजधानी
दिल्ली
भी
कोरोना
से
बुरी
तरह
प्रभावित
है,
जहां
अब
तक
25
हजार
से
ज्यादा
मामले
सामने
आ
चुके
हैं,
जिसमें
659
लोगों
की
मौत
हुई
है।