नक्‍सली हमले से दहल उठा छत्‍तीसगढ़, 20 जवान शहीद, 25 लापता

20 security men feared killed in Chhattisgarh Naxal attack
रायपुर। नक्‍सली हमलों को लेकर बेहद संवेदनशील माने जाने वाले छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले की मिट्टी एक बार फिर खून से लाल हो गई है। जिले के तोंगमाल में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कर दिया है। दरभा घाटी में हुए इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 20 जवानों के शहीद होने की खबर है। सीआरपीएफ के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 25 जवान लापता है जिसको लेकर ये उम्‍मीद जताई जा रही है कि नक्‍सलियों ने उन्‍हें बंधक बना लिया है।

छत्‍तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के तोंगपाल इलाके में तकबाड़ा गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिले के तोंगपाल और झीरम गांव के करीब सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल के जवानों को वहां तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इलाके में अब भी रुक रुककर गोलीबारी जारी है

इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है। राजधानी रायपुर से हेलिकॉप्टर रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि स्थानीय इंटेलिजेंस ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना भेजी थी जिसके बाद सुरक्षा बल को सतर्क कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ के सीनियर अधिकारी हमले की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन के जवान जब सड़क की सुरक्षा कर रहे थे तब नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस दल पर हमला बोल दिया। उन्‍होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र में अभी भी रूक रूककर गोलीबारी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+