जम्मू के रामबन में सड़क हादसा, मिनी बस के खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू के रामबन में शनिवार को एक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। बस में कुल 33 लोग सवार थे। घटना में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ऊधमपुर स्थित आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

हेलीकॉप्टर्स से किया गया रेस्क्यू
बस बनिहाल से रामबन जा रही थी तभी केला मोठ नामक इलाके में अपना नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। 15 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसएसपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 लोगों को सेना के उधमपुर स्थित अस्पताल ले जाने के लिए एयरलिफ्ट किया जबकि बाकी लोगों को हेलीकॉप्टर्स के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की है और सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications