तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर, करीब 20 लोगों को कुचला

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमकर कहर बरपाया।

चित्तूर (आंध्र प्रदेश)। रफ्तार के कहर ने करीब 20 लोगों की जान ले ली। मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद करीब 20 लोगों को कुचल दिया। मृतकों में ज्यादातर सड़क पर फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार बताए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर, करीब 20 लोगों को कुचला

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुआ हादसा

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने सड़क पर किनारे फल-सब्जियों की दुकान लगाने वालों समेत राहगीरों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के नियंत्रण खोने से ये हादसा हुआ। लोगों के कुचलने के बाद ये ट्रक एक बिजली के खंभे से टकरा गया। पूरा घटनाक्रम सबसे व्यस्त पुतालापातु-नायडूपेट जंक्शन के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक ट्रक श्रीकलाहस्ती से तिरुपति जा रहा था। फिलहाल ट्रक से कुचलने वाले करीब 10 लोगों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+