बंगाल: TMC के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गुरुवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो कार्यकर्ताओं को सरेआम गोली मार दी गई। घटना के पीछे राजनीतिक कारणों को वजह बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की जिसमें उनकी मौत हो गई है। घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
दो हफ्ते पहले भी हुई है हत्या
दो हफ्ते पहले भी एक कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है। डोमकल विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में टीएमसी कार्यकर्ता पर बम से हमला हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक हितों के टकराव की वजह से कई जानें जा रही हैं और राज्य में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications