BSP नेता दिलशाद की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में बीएसपी नेता की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम बीएसपी नेता दिलशाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ही आरोपी दिलशाद के जानने वाले हैं। एक जहां दिलशाद का रिश्तेदार है तो दूसरा उसका दोस्त है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने दिलशाद की हत्या में किसी भी राजनीतिक कारण से इंकार किया है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिलशाद की हत्या की गई। गौरतलब है कि दिलशाद पेशे से बिल्डर और मेरठ से जिला पंचायत सदस्य भी थे। उन्होंने बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दिलशाद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। सोमवार को बटला हाउस इलाके में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार में मां और पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications