भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से पंजाब के फिरोजपुर में भारत की सीमा के भीतर अवैध रूप से प्रवेश करने के प्रयास में दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और इनके पास से पाकिस्तानी आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही इनके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
दोनों पाकिस्तानी नागरिक भारत की सीमा के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल रविवार को जब तेलू माल सीमा चौकी के जवान सामान्य गश्त कर रहे थे, इसी दौरान शाम को तकरीबन पांच बजे उनकी नजर इन दोनों पर पड़ी। जिसके बाद जवानों ने उन्हें ललकारा और उन्हें घेर लिया। दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने धर दबोचा। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जवानों ने इनकी तलाशी ली तो इस बात की पुष्टि हुई कि ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं।
इन दोनों ही पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस मकसद से ये भारतीय सीमा में घुस रहे थे। भारतीय सीमा के भीतर घुसने के पीछे इनका क्या मकसद है यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। लेकिन जिस तरह से दोनों पाकिस्तानी नागरिकों की भारतीय सीा में गिरफ्तारी हुई है उसके बाद सेना अलर्ट हो गई और सीमावर्ती इलाकों में सेना ने अपनी गश्त को और बढ़ा दिया है। इन दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के पास से पाकिस्तानी करेंसी, एक पाकिस्तानी सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन के अलावा चार फोटो भी बरामद किया गया है।
Punjab: Operation party of Border Out Post Dona Telu Mal apprehended 2 Pakistani nationals in Firozpur who were approaching to the Indian side around 5.10 pm earlier today. 2 IDs of Pakistan Army, cash, 1 Pakistani SIM card, 4 photographs and 2 mobile phones seized from them. pic.twitter.com/4qH6JMuA7g
— ANI (@ANI) October 28, 2018
इसे भी पढ़ें- लगातार 12वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल, जानिए आज की कीमत