कर्नाटक: दो और विधायक हुए बागी, स्पीकर बोले- अभी कोई इस्तीफा नहीं किया है स्वीकार

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के.आर. रमेश कुमार ने बताया है कि अभी तक किसी भी विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार को दो और विधायकों के इस्तीफे उनको मिले हैं। स्पीकर कुमार ने विधायकों के इस्तीफे पर कहा, ये कोई ऐसा काम नहीं है कि यूं ही कर दिया जाए। नियमों के तहत इस्तीफों पर फैसला होगा। रिजाइन करने वाले सभी विधायकों को फिलहाल 17 तारीख तक का समय दिया गया है।

2 more MLAs resign Karnataka Assembly Speaker Ramesh Kumar I have not accepted any resignation

बुधवार को रिजाइन करने वाले दो विधायकों के. सुधाकर और एमटीबी नागराज पर कुमार ने कहा कि दूसरे विधायकों की तरह प्रक्रिया अपना काम करेगी। सभी प्रक्रियाओं का ध्यान रखते हुए इस्तीफों पर फैसला होगा। वहीं इस्तीफा देने वाले विधायकों का कहना है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मामले को लेकर बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए हैं।

कर्नाटक में बीते एक हफ्ते से सियासी संकट गहराया हुआ है। कांग्रेस और जेडीएस के 15 विधायक विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अभी स्पीकर ने इस्तीफे स्वीकार नहीं किए हैं। विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होते हैं तो राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार का बचना मुश्किल दिख रहा है। इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक मुंबई के होटलों में ठहरे हुए हैं। बुधवार को मुंबई में भी पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबे समय तक टकराव बना रहा, जब कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार इन विधायकों से मिलने मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने डीके को होटल के बाहर से ही हिरासत में ले लिया और एक गेस्ट हाउस में रखा है। उनके साथ कांग्रेस के कई दूसरे नेता भी पुलिस हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+