Monkeypox के 2 केस आए सामने: केंद्र सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की होगी सख्त जांच
Monkeypox के 2 केस आए सामने: केंद्र सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की होगी सख्त जांच
नई दिल्ली, 19 जुलाई: मंकीपॉक्स के दो केस सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट हो हो गई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को बंदरगाहों और हवाई अड्डों से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने को कहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि ऐसा करने से मंकीपॉक्स के प्रसार को रोका जा सकेगा। केरल में बीते दिनों मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया था। सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि बैठक में एयरपोर्ट और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय निदेशकों ने भाग लिया।
Recommended Video

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें सभी आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। इससे देश में मंकीपॉक्स के मामलों को कंट्रोल किया जा सकता है। बंदरगाहों और हवाई अड्डों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई गाइडलाइन फॉलो करनी होगी।
इससे पहले सोमवार को केरल के एक 31 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। शख्स का इलाज कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। इस बात की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पिछले हफ्ते, संयुक्त अरब अमीरात से केरल लौटा एक व्यक्ति मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस हफ्ते 21 जुलाई को मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर एक बैठक करेगा। जिसमें इस बात पर चर्चा होगी कि क्या यह एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल है या नहीं।
बता दें कि मंकीपॉक्स से अब तक प्रभावित होने वाले लगभग सभी मरीज पुरुष हैं, जिनकी औसत आयु 37 वर्ष है, जिनमें से तीन और पांचवें की पहचान पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications