अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। गुरुवार शाम को अनंतनाग जिले के सिरमा में आतंकियों से सुरक्षाबलों का आमना-सामना हुआ। जिसके बाद से दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। रात को ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी थी, ताकी आतंकी मौके से फरार ना हो सकें। इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Anantnag Encounter में लश्कर के दो आतंकी ढेर, गोला बारूद बरामद | वनइंडिया हिंदी
    kashmir

    जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के सिरमा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकी लश्कर से जुड़े थे। उनके पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं।

    बगडाम में एक आतंकी ढेर
    आपको बता दें कि एक दिन पहले त्राल में सेना ने एक आतंकी को ढेर किया था। उस दौरान सुरक्षाबल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी आतंकी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकी को ढेर कर दिया। मारा गया आतंकी अल बदर से संबंधित था। वहीं बडगाम में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक ASI शहीद हो गए।

    घाटी में कम हुई आतंकियों की संख्या
    कश्मीर को लेकर हाल ही में गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट आई थी। जिसमें पता चला कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से घाटी में आतंकी वारदातों में कमी आई है। इसके अलावा हिंसा में भी करीब 35 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक 180 आतंकवादी मारे गए हैं, जिसमें रियाज नाइकू जैसे 6 टॉप आतंकी कमांडर भी शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल जुलाई में ही सिर्फ 15 विदेश आतंकी मारे गए। जिसमें से 9 की पहचान नहीं हो सकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+