मिस्टर दिल्ली रहे युवक समेत 2 की सरेआम हत्या, पुराने विवाद के चलते गोलियों से भूना
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बॉडी बिल्डर समेत 2 लोगों की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिस्टर दिल्ली रह चुके 25 साल के गोविंद सिंह भाटी मृतक युवकों में से एक थे। मामले में 3 साल पहले के छोटे से विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि मरने वाला दूसरा शख्स आकाश 21 साल का था जिसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। गोविंद पर की जा रही फायरिंग के बीच में आ जाने के चलते उसकी जान चली गई।

पुलिस ने इस हमले में 19-19 साल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी मेरठ से गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना इलाके की है। यहां बुधवार रात 11.30 बजे गोविंद और दूसरे युवक को गोलियों से भून दिया गया। खबर है कि लगभग 6 हमलावरों ने दोनों युवकों पर गोलियां बरसा दीं। जब घटना हुई तो गोविंद के आस पास काफी लोग थे और पास से एक बारात गुजर रही थी।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के नजफगढ़ में एक टिक टॉक स्टार मोहित मोर की सरेआम हत्या का मामला सामने आया था। इस हत्या के पीछें गैंगवार को बड़ी वजह बताया गया। मोहित को एक दुकान नें घुसकर हमलावरों ने 13 गोलियों से भून दिया था। मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।
यह भी पढ़ें- पति का सिर काट थाने ले गई पत्नी, हत्या की वजह जानकर सन्न रह गई पुलिस












Click it and Unblock the Notifications