2 किलो की मछली 26 हजार में हुई नीलाम, खासियत जान खरीदारों की लगी थी लाइन
हाल ही में मछुआरों ने दो किलो की एक मछली पकड़ी। उसको खुले बाजार में नीलाम किया गया, जिस पर 26 हजार की बोली लगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वो मछली छाई हुई है। लोगों के मन में बस यही सवाल उठ रहा कि आखिरी ये इतनी महंगी क्यों है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला पुडुचेरी का है। वहां पर पुलासा मछली को 26 हजार रुपये में बेचा गया। ये मछली अपने आप में बहुत खास है। इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है, लेकिन सप्लाई बहुत कम रहती है। ऐसे में हमेशा इसके दाम आसमान छूते रहते हैं।

हाल ही में वनमाडी आदिनारायण नाम के मछुआरे ने वशिष्ठ गोदावरी में जाल लगाया था। तभी उसमें ये मछली आकर फंस गई। उनको उसकी कीमत पता थी, ऐसे में उन्होंने एक महिला को उसे 19 हजार में बेच दिया। उस महिला ने इसकी नीलामी की योजना बनाई।
नीलामी में महिला को दो किलो की पुलासा के बदले में 26 हजार रुपये मिले। महिला के मुताबिक रावुलापलेम शहर के एक व्यक्ति ने उसे खरीदा है। इसके और भी खरीदार थे, लेकिन उनकी बोली कम थी।
क्यों है इतना ज्यादा दाम?
पुलासा मछली समुद्र में पाई जाती है, लेकिन जब मानसून में प्रजनन का वक्त होता है, तो ये नदियों का रुख कर लेती है। प्रजनन के बाद ये वापस समुद्र की ओर चली जाती हैं। लोगों का दावा है कि इनका स्वाद बहुत ज्यादा लाजवाब होता है। ऐसे में हमेशा इनकी डिमांड रहती है।
वहीं प्रदूषण की वजह से इस मछली की जनसंख्या में कमी आ रही है। इस साल ये कम मात्रा में पकड़ी गईं। ऐसे में इनकी कीमत आसमान छू रही हैं। लोग एक किलो की मछली के लिए हजारों देने को तैयार हैं।
गोदावरी नदी है प्रमुख स्रोत
वैसे तो हर तटीय राज्य में ये मछली पाई जाती है, लेकिन आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में उनकी संख्या ज्यादा रहती है। वहां से हर साल बड़ी संख्या में इनका शिकार किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications