पश्चिम बंगाल: मालदा में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, 2 की मौत, 5 घायल
Recommended Video
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं 5 जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हादसा मालदा में हुआ है। फिलहाल जख्मी लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यह घटना रविवार देर शाम लगभग 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं।घटना के बाद उस क्षेत्र का यातायात पूरी तरह से बाधित है। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब दूसरे फरक्का पुल का गार्डर शाम करीब आठ बजे ढह गया। उन्होंने कहा कि मलबे में और मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अन्य का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सातों जख्मी लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।
अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications